{"_id":"6a8e05cbc89232361a05f441","slug":"health-department-on-alert-over-rising-swine-flu-cases-rewari-news-c-198-1-rew1001-244291-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वाइन फ्लू के बढते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वाइन फ्लू के बढते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
सिविल अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को बीमारी के लक्षण, बचाव और जरूरी सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
चिकित्सकों को भी सतर्क रहने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को व्यक्तिगत स्वच्छता और संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। विभाग की टीमें प्रदेश में सामने आ रहे मामलों की स्थिति पर भी नजर रख रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
ये हो सकते हैं प्रमुख लक्षण
स्वाइन फ्लू में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कुछ मामलों में सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। ऐसे लक्षण होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है। इसके बावजूद विभाग पूरी सावधानी बरत रहा है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से हाथ धोने, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकने तथा लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सलाह का पालन करें।
डॉ. भंवर सिंह, नोडल अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -- --