फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Health check-up of senior citizens in old age homes

Rewari News: वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य जांचा

Thu, 21 Aug 2025 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of senior citizens in old age homes
फोटो: 12रेवाड़ी। वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को विधिक अधिकारों सहित अन्य योजनाओं के बारे म - फोटो : ई रिक्शा पलटने से घायल बुजुर्ग।
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा ने कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर उन्हें विधिक अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं तथा विधिक सेवाओं से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों का अभिभावक एवं भरण-पोषण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि इस अधिनियम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक अपने बच्चों और अभिभावकों से भरण-पोषण एवं देखभाल की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्हें निशुल्क विधिक सहायता सेवाओं, सरकारी योजनाओं, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं शोषण व उपेक्षा से संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।
वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों की रक्तचाप, शुगर स्तर, हृदय संबंधी जांच और अन्य स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं ताकि वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित राहत और उपचार उपलब्ध हो सके।
वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम में अपनी समस्याएं, अनुभव और सुझाव साझा किए। उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी हमेशा तत्पर रहेगा और उन्हें समय-समय पर सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी का यह प्रयास वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed