{"_id":"539eac62525a24d7c2d59ddf46598a3b","slug":"head-accused-of-fraudulent-certificates-mobilize-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच पर फर्जी सर्टिफिकेट देने का आरोप, लामबंद हुए ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच पर फर्जी सर्टिफिकेट देने का आरोप, लामबंद हुए ग्रामीण
रेवाड़ी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल। खंड खोल क्षेत्र के गांव पाली के ग्रामीणों ने गांव की नव निर्वाचित सरपंच पर शैक्षणिक सर्टिफिकेट फर्जी लगाए जाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को रेवाड़ी उपायुक्त दरबार पहुंचे ग्रामीणों ने सरपंच पद का चुनाव लड़ने वाली महिला के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त सरपंच के दस्तावेजों की जांच करते हुए शपथ पर रोक लगाई जाए।
जिला सचिवालय स्थित मौजूद पाली के ग्रामीणों ने बताया कि 17 जनवरी को मंजू देवी पत्नी शमशेर सिंह गलत तरीके से ग्राम पंचायत का पद हासिल किया है। उसने नोमिनेशन फार्म के साथ जो सर्टिफिकेट लगाए हैं, वह फर्जी है। उसने बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन कांट शाहजहांपुर यूपी का सर्टिफिकेट पेश किया है जबकि एमएसएसएम इंटर कॉलेज शाहजहापुर यूपी में इस नाम का कोई कॉलेज नहीं है और न ही कोई शिक्षा बोर्ड है। सर्टिफिकेट जारी करने की कोई तिथि व मोहर तक नहीं है। चुनाव आयोग की लिस्ट के मुताबिक उपरोक्त कॉलेज व बोर्ड मान्य नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांट शहजहापुर नाम से कोई बोर्ड नहीं है। इसलिए उपरोक्त दस्तावेजों की जांच के बाद ही सरपंच की पद की शपथ दिलाई जाए। उपायुक्त ने ग्रामीणों की बातों को ध्यान से सुनते हुए उन्हें जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होने को कहा और कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर मनोज, पूर्व पंच रामपाल, विजय सिंह, सुभाषचंद, सुनील, पंकज, बाबूलाल, रामानंद, धर्मपाल, ओमप्रकाश, रामनिवास, महेंद्र, राजू, अजीत, सोमदत्त, रोश्वर, ईश्वर, ज्ञान सिंह, नरेन्द्र, बीर सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। इधर, सरपंच मंजू का कहना है कि उसके सभी कागजात सही है। प्रशासन किसी भी दस्तावेज की जांच कर सकता है।