{"_id":"69516ff4c592e6e4b9015c60","slug":"haryana-is-making-its-mark-in-the-field-of-education-and-sports-gaurav-gautam-rewari-news-c-198-1-rew1001-231176-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और खेल के क्षेत्र में हरियाणा का बज रहा डंका : गौरव गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और खेल के क्षेत्र में हरियाणा का बज रहा डंका : गौरव गौतम
Sun, 28 Dec 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के नए भवन का उद्घाटन करते खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम साथ में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह
- फोटो : कथा सुनाते प्रणवपुरी महाराज। स्रोत: आयोजक
रेवाड़ी। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को जैन पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली भी मौजूद रहीं।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सर्वाधिक पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। सरकार द्वारा दी जा रही उत्कृष्ट खेल सुविधाएं और पदक लाओ-पद पाओ जैसी नीतियां खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
खेल मंत्री ने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचने के लिए भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी है। यदि युवा नशे की दलदल में फंस गया तो उनका पूरा परिवार व समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को खेलों और रचनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित करें ताकि वे एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण कर सकें। इस अवसर पर मंत्री ने स्कूल का लोगो और नए भवन का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा के स्तर में सुधार सरकार की प्राथमिकता है।