फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana government to build a memorial for freedom fighter Hukumchand Jain

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुकुमचंद जैन का स्मारक बनवाए हरियाणा सरकार

Thu, 20 Jan 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana government to build a memorial for freedom fighter Hukumchand Jain
रेवाड़ी। शहर के अग्रवाल भवन में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी लाला हुकुमचंद जैन का शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल वैश्य समाज के प्रधान रामकिशन अग्रवाल ने की। इस दौरान अग्रवाल वैश्य समाज के युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी बृजलाल गोयल ने शिरकत की। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शहीद लाला हुकुमचंद जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान वैश्य समाज ने हरियाणा सरकार से सेनानी का स्मारक बनवाने की मांग की। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के मार्ग दर्शन में किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि बृजलाल गोयल ने कहा कि लाला हुकुमचंद जैन का जन्म हांसी के प्रसिद्ध कानूनगो परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनकी फारसी व गणित में रुचि थी। अपनी शिक्षा व प्रतिभा के बल पर उन्होंने मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के दरबार में उच्च पद हासिल किया था। जब ब्रिटिश सरकार ने हरियाणा प्रांत को अपने अधीन कर लिया तब भी वे कानूनगो बने रहे तथा उनकी भावनाएं सदैव ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध रहीं। 1857 में जब स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बजा तो हुकुमचंद जैन ब्रिटिश सरकार के खिलाफ जंग छेड़ दी। सरकार द्वारा उनके उपर मुकदमे चलाए गए तथा अंत में उन्हें फांसी दे दी गई। इस अवसर पर राधेश्याम गुप्ता, राधेश्याम मित्तल, रत्नेश बंसल, विनयशील गोयल, राजेन्द्र सिंघल, दीपक अग्रवाल ने सरकार से गुमनाम शहीदों के साथ लाला हुकुमचंद जैन को शहीद का दर्जा देने, स्मारक बनवाने व उनके नाम पर स्कूल, कॉलेज व चौराहे का नाम पर रखने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर रिपुदमन गुप्ता, वेद प्रकाश अग्रवाल गैस वाले, सतीश अग्रवाल, प्रदीप जैन, नरेश मितल, जितेन्द्र जिंदल, संदीप गोयल, राकेश गर्ग, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, शरद गोयल, राजीव गोयल, नरेश गुप्ता, जितेश अग्रवाल, एडवोकेट मोहित जैन, एडवोकेट तरूण गर्ग, एडवोकेट कनिका अग्रवाल, एडवोकेट सौरभ गुप्ता, चिराग सिंघल, हितेश गुप्ता, ईशान जिंदल, शिवम अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, नितिन गुप्ता, गौरव गुप्ता, पंकज गोयल, यश जिंदल, विशाल सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed