{"_id":"65afca1033cac7484704aa2a","slug":"haryana-food-will-be-available-through-mobile-van-in-rewari-for-just-rs-10-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रेवाड़ी में मोबाइल वैन के माध्यम से मात्र 10 रुपये में मिलेगा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रेवाड़ी में मोबाइल वैन के माध्यम से मात्र 10 रुपये में मिलेगा खाना
Tue, 23 Jan 2024 07:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 Jan 2024 07:45 PM IST
सार
एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने इसका उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि कैंटीन व मोबाइल वैन के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को मात्र 10 रुपये में एक थाली खाना मिलेगा।
विज्ञापन
रेवाड़ी में मोबाइल वैन के माध्यम से मात्र 10 रुपये में मिलेगा खाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिले के सभी खंडों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कैंटीन-कम-टी स्टाल स्थापित की जा रही हैं।
इसी कड़ी में मंगलवार को बावल रोड पर जिला कोर्ट के पास भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग के सहयोग से हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खोली गई कैंटीन सहित मोबाइल वैन का एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कैंटीन व मोबाइल वैन के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को मात्र 10 रुपये में एक थाली खाना मिलेगा।
एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बना रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में जहां हर क्षेत्र में महिलाएं अपने हुनर के दम पर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं वहीं पर हमारे देश में भी महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरुषों से कहीं कम नहीं हैं।
विज्ञापन
पारंपरिक कार्यों की सीमाओं से हटकर महिलाएं उन कार्यों को भी सफलतापूर्वक एवं पूर्ण दक्षता के साथ निभा रही हैं, जिनमें कभी पुरुषों का वर्चस्व समझा जाता था। महिलाएं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बन रही हैं।