{"_id":"64c55e60b61c32e6c707d573","slug":"haryana-families-with-an-income-of-three-lakh-rupees-will-be-included-in-chirayu-scheme-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चिरायु में शामिल होंगे तीन लाख रुपये की आय वाले परिवार, सीएम मनोहर लाल ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: चिरायु में शामिल होंगे तीन लाख रुपये की आय वाले परिवार, सीएम मनोहर लाल ने कही ये बात
Sun, 30 Jul 2023 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:15 AM IST
सार
रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों को इस बारे में जानकारी दी। कहा कि आने वाले दो माह में तीन लाख तक रुपये तक की आय वाले परिवारों के भी आयुष्मान (चिरायु) कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : twitter (File)
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार जल्द ही आयुष्मान योजना की तर्ज पर प्रदेश में चलने वाली चिरायु योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ लेने वालों का दायरा बढ़ाने जा रही है। आने वाले दो माह में तीन लाख तक रुपये तक की आय वाले परिवारों के भी आयुष्मान (चिरायु) कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयुष्मान भारत योजना चलाई गई है। यदि यह योजना शुरू नहीं होती तो पैसे के अभाव में न जाने कितने लोगों को परेशानी उठानी पड़ती। प्रदेश सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए चिरायु हरियाणा योजना की शुरुआत की। वर्तमान में इस योजना में 15 लाख परिवार जुड़े हैं।
विज्ञापन
योजना की शुरुआत में आय सीमा को 1 लाख 20 हजार रुपये थी जिसे बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये किया गया था। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आने वाले समय में इसको बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र एक अहम दस्तावेज बन चुका है। इसके बिना सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
गांव के विकास कार्यों के लिए भी पीपीपी बनवाना जरूरी है, क्योंकि आबादी के हिसाब से ही गांवों को ग्रांट जारी की जाती है। सीएम बोले कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच जाकर उनसे बातचीत करना है। अब तक जनसंवाद का यह 17वां दिन है और अब तक 300 गांवों में जाकर लोगों से सीधी बात की जा चुकी है। लोगों से रू-ब-रू होकर सरकार की योजनाओं के बारे फीडबैक लिया जा रहा है।