फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Dogs scratched the dead body of a girl in Rewari

Haryana: रेवाड़ी में युवती के शव को कुत्तों ने नोचा, नहीं हुई शिनाख्त

Sat, 03 Feb 2024 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 11:07 PM IST
सार

गांव बिहारीपुर की बणी में युवती का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Haryana: Dogs scratched the dead body of a girl in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में गांव बिहारीपुर की बणी में 25 साल की युवती का शव मिला है। चेहरे को कुत्तों ने बुरी तरह से नोचा हुआ है। सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस के अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर बाद सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव बिहारीपुर की बणी में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव को नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। युवती का चेहरा कुत्तों ने नोच खाने की वजह से पुलिस के लिए उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती ने नीले रंग की जींस पहनी हुई है व कमर में बेल्ट बंधी हुई मिली है। पुलिस अभी जांच कर रही है कि युवती की हत्या कैसे और किसने की। साथ ही शिनाख्त को लेकर भी प्रयास किए जा रहे है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया और कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed