फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Happy cards will be distributed to the beneficiaries

Rewari News: लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे हैप्पी कार्ड

Fri, 21 Feb 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Happy cards will be distributed to the beneficiaries
रेवाड़ी। जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा फैमिली आईडी के माध्यम से हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) शुरू की हुई है। लाभार्थियों को रेवाड़ी आगार द्वारा हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। हैप्पी कार्ड के वितरण को बढ़ाने तथा गांव के लाभार्थियों की सुविधा को देखते हुए उनके गांव-गांव जाकर हैप्पी कार्ड वितरित करना निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में 24 फरवरी को ग्राम कनीना, उन्हानी, गूगोढ, मुरलीपुर, कान्हडवास, गोठड़ा, टप्पा डहीना, 25 फरवरी को कोटिया, करीरा, झोलरी, बहाला, खुर्शीद नगर, मसीत, 27 फरवरी को धनौन्दा लिलोढ़, श्याम नगर, टुमना बोहका, धवाना, 28 फरवरी को खेड़ी तलवाना, भैरमपुर, उष्मापुर, जखाला, अहमदपुर पड़तल, फतेहपुरी, दिदौली दडौली और 1 मार्च को खरखड़ा बास, कुहाड़, भड़ंगी, झाल, ढाणी ठेठरबाद, भड़फ में हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे। सभी लाभार्थियों को दूरभाष के माध्यम से भी अवगत करवाया जा रहा है। सभी लाभार्थी अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल फोन नंबर, जिसमें हैप्पी कार्ड ओटीपी हो, साथ लेकर आए और कार्ड प्राप्त कर रोडवेज की बस में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed