फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Half-yearly examinations for classes 4th to 12th will begin from October 24

Rewari News: चौथी से 12वीं कक्षा तक की छमाही परीक्षाएं 24 अक्तूबर से शुरू होंगी

Wed, 03 Sep 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations for classes 4th to 12th will begin from October 24
रेवाड़ी। कक्षा चौथी से 12वीं कक्षा तक की छमाही परीक्षाएं 24 अक्तूबर से 6 नवंबर तक होंगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज कर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों को छमाही परीक्षा की डेटशीट साझा करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के बाद छमाही परीक्षा के अंक समय पर अवसर एप पोर्टल पर अपलोड करवाएं।
विज्ञापन

कक्षा 4 और 5 की छमाही परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को अंग्रेजी, 25 को हिंदी, 27 को गणित, 28 अक्तूबर को ईवीएस की परीक्षा होगी। कक्षा 6 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 25 को गणित, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 30 को विज्ञान और 31 अक्तूबर को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 7 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को हिंदी, 25 को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 27 को अंग्रेजी, 28 को विज्ञान, 29 को गणित, 30 को संस्कृत,पंजाबी,उर्दू, 31 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
कक्षा 8 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 25 को हिंदी, 27 को गणित, 28 को विज्ञान, 29 अक्तूबर को अंग्रेजी, 30 को सामाजिक विज्ञान और 31 अक्तूबर को संस्कृत,पंजाबी, उर्दू की परीक्षा होगी।
कक्षा 9 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 25 को अंग्रेजी, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 29 को विज्ञान, 30 अक्तूबर को संस्कृत,पंजाबी,उर्दू और 31 अक्तूबर को ड्राइंग, म्यूजिक, फिजिकल साइंस, एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।
कक्षा 10 की परीक्षा तिथि : 27 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 28 को अंग्रेजी, 29 को हिंदी, 30 को गणित की परीक्षा होगी। कक्षा 11 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकोलॉजी, 25 को केमिस्ट्री, सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज़, 27 को कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी, 28 को हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंस, 29 को हिंदी, 30 अक्तूबर को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस और 6 नवम्बर को संस्कृत,पंजाबी ,उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा होगी।
कक्षा 12 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी, साइंस, 25 को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 29 को संस्कृत,पंजाबी,उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, 30 को केमिस्ट्री, सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, 31 अक्तूबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, होम साइंस, 3 नवंबर को अंग्रेजी (पुनः), एनएसक्यूएफ, 4 नवंबर को एनएसक्यूएफ और 6 नवम्बर को हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स, होम साइंस, एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।

वर्जन :
चौथी से 12वीं कक्षा की छमाही परीक्षाएं 24 अक्तूबर से शुरू होंगी। विद्यालय मुखिया को सिलेबस पूरा कराने के साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद परिणाम समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।-सुभाष चंद, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed