फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Had fired on not giving extrotion money

1.50 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जेल में कुख्यात चांदराम के गूर्गों ने चलाई थी विकास पर गोली

Sun, 12 Jul 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Had fired on not giving extrotion money
रेवाड़ी। बावल रोड स्थित बिठवाना सब्जी मंडी में तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा आढ़ती विकास पर की गई फायरिंग के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने भौंडसी जेल में बंद कुख्यात बदमाश चांदराम उर्फ चांद को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि कुख्यात चांद ने ही अपने गुर्गों को भेजकर आढ़ती पर गोली चलवाई थी। बताया जा रहा है कि विकास से चांद ने डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, नहीं देने पर उस पर फायरिंग कराई गई।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस के अनुसार गांव बिठवाना निवासी विकास ने सब्जी मंडी में आढ़त की हुई है। कुछ दिन पहले भौंडसी जेल में बंद कुख्यात बदमाश गांव मुंडनवास निवासी चांदराम उर्फ चांद ने उससे फोन कर डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर 10 जुलाई को चांद के गुर्गों ने सब्जी मंडी में घुसकर सुबह करीब आठ बजे विकास पर 8 राउंड फायर कर दिए थे, जिसमें दो गोली लगने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोली मारने वाले नकाबपोश गुर्गों का तो पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है, लेकिन पुलिस ने वारदात के मास्टर माइंड चांद को कोर्ट के जरिए प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

चांद पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज
मॉडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि चांदराम उर्फ चांद पर रेवाड़ी के अलावा गुरुग्राम में हत्या और करीब दो दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है। आढ़ती विकास पर गोली चांदराम के गुर्गो ने ही चलाई थी। जेल से ही चांदराम ने अपने गुर्गों को सब्जी मंडी में भेजा था। आरोपी चांदराम को रिमांड पर लिया गया है। शुरूआती पूछताछ में गोली चलाने वाले आरोपियों के नाम का पता चल गया है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed