फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Had clean air for two days, then poison mixed in the air

Rewari News: दो दिन मिली थी स्वच्छ हवा, फिर हवा में घुला जहर

Tue, 05 Nov 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Had clean air for two days, then poison mixed in the air
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दो दिन की राहत के बाद फिर जिले की हवा प्रदूषित होने लगी है। इस सप्ताह की शुरुआत बढ़ते प्रदूषण से हुई है। सोमवार को सुबह 6 बजे वायु प्रदूषण (एक्यूआई) का स्तर 249 दर्ज किया गया जो बाद में 250 को पार कर गया। पूरे दिन में अधिकतम एक्यूआई 252 दर्ज किया गया।
अगर स्थिति यही रही तो ग्रैप की पाबंदी फिर लागू हो सकती है। वर्तमान में एक्यूआई लोगों की स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। दूसरी तरफ लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण भविष्य को लेकर भी चिंता सताने लगी है। इसको लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अध्ययन करने के लिए कहा था, ताकि इसमें यह पता लगाया जा सके कि जिले में प्रदूषण का कारण क्या है और इसे किस प्रकार से कम किया जा सकता है। धुआं किन क्षेत्रों से अधिक उठता है। हैरानी वाली बात यह है कि अभी तक जिले में यह अध्ययन शुरू ही नहीं हुआ है। जबकि यह जिला एनसीआर क्षेत्र में आता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एनजीटी को दी गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हरियाणा में मात्र दो जिलों में ही अभी अध्ययन शुरू हुआ है जो बाकी एनसीआर के क्षेत्र हैं वहां पर अभी अध्ययन की शुरुआत ही नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ने से होती हैं यह समस्याएं : वायु प्रदूषण बढ़ने से तमाम तरह की दिक्कतें होती हैं। अधिक खांसी आने, नाक और गले में जलन होने, सांस लेते समय तकलीफ, घर से बाहर सांस फूलने, अस्थमा अटैक या सीओपीडी के लक्षण बढ़ने की समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भविष्य में एक्यूआई बढ़ने की जताई जा रही आशंका

पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के कारण एनसीआर में एक बार फिर हवा प्रदूषित हो गई है। दीपावली के दिन हुई आतिशबाजी से भी हालत काफी बिगड़े हैं। आने वाले दिनों में भी हालात बिगड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ता प्रदूषण सेहत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण स्थितियां पैदा कर सकता है, इसलिए बचाव के उपाय करते रहना सभी के लिए बहुत जरूरी है। एक्यूआई 300 को पार करता है तो यह बहुत खराब स्थिति होती है।




-------
एक्यूआई की छह कैटेगरी

0 और 50 : अच्छा
51 और 100 : संतोषजनक
101 और 200 : मध्यम
201 और 300 : खराब
301 और 400 : बेहद खराब
401 से 500 : गंभीर

--------------

सोमवार को पूरे दिन का एक्यूआई

सुबह 6 बजे : 249
सुबह 9 बजे ::249
दोपहर 12: बजे :245
अपराह्न 3: बजे :242
शाम 6: बजे :252

पिछले एक सप्ताह का एक्यूआई

30 अक्तूबर 119
31 अक्तूबर 215
1 नवंबर 257
2 नवंबर 168
3 नवंबर 166
4 नवंबर 252


वर्जन
जागरूकता से ही प्रदूषण को कम किया जा सकता है। लोगों से अपील है कि खुले में आग ना लगाएं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है।-हरीश, एसडीओ, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed