{"_id":"696d13d14e7491da770e9aae","slug":"gram-sabhas-will-be-held-in-five-phases-rewari-news-c-198-1-rew1001-232302-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पांच चरणों में आयोजित की जाएंगी ग्राम सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पांच चरणों में आयोजित की जाएंगी ग्राम सभाएं
Sun, 18 Jan 2026 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
बावल। हरियाणा सरकार द्वारा केवल पात्र व्यक्तियों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गांवों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पहले चरण के अंतर्गत 100 से अधिक गांवों में ग्राम सभाएं आयोजित की गईं।
एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला में कुल पांच चरणों में ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जनवरी तक जिले के सभी गांवों में ग्राम सभाएं संपन्न करवाई जाएंगी।
इन ग्राम सभाओं में योजनाओं के लाभार्थियों की सूची एकत्रित की जा रही है, ताकि अपात्र व्यक्तियों को सूची से हटाकर वास्तविक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन
एडीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन हो और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।