फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government Senior Secondary School Gugodh tops in essay writing competition

Rewari News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ अव्वल

Sun, 23 Nov 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School Gugodh tops in essay writing competition
प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए प्रतिभागी व शिक्षक। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत शिक्षा विभाग ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल (नारनौल रोड) में किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से 116 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ प्रथम रहा।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूमा खेडा द्वितीय, शहीद दशरथ राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गीताश्लोकोच्चारण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहबाजपुर पदैयावास प्रथम, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी द्वितीय व राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढी बोलनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालावास द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद प्रतियोगीता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ द्वितीय, न्यू ईरा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुण्ड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, वीपी यादव, शोभा भारद्वाज तथा प्रदीप कुमार ने दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल समिति तथा पंजीकरण समिति के सदस्यों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कौन बनेगा करोड़पति रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन संजय कुमार (प्रवक्ता गणित) ने किया
कार्यक्रम के समापन पर जिला सह संयोजक विक्रम शास्त्री ने जिला शिक्षा अधिकारी, अध्यापकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद प्रकट करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में सरिता यादव, कविता, डॉ. ज्योति, मोतीराम शास्त्री, रेनु, सुरेखा रानी, सरिता यादव, सरोज यादव, कुसुम यादव, टेकचंद, महेश कुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

इंसेट
प्रश्नोत्तरी में पीएमश्री विद्यालय बोडिया कमालपुर प्रथम
प्रश्नोत्तरी में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर ईस्तमुरार प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसाका द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए प्रतिभागी व शिक्षक। स्रोत : विभाग

प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए प्रतिभागी व शिक्षक। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed