फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government procurement of pearl millet begins today; Aadhaar and verification mandatory.

Rewari News: बाजरे की सरकारी खरीद आज से, आधार और वेरिफिकेशन जरूरी

Mon, 05 Oct 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of pearl millet begins today; Aadhaar and verification mandatory.
अनाज मंडी में आया बाजरा। संवाद
रेवाड़ी। जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद सोमवार से गांववार शेड्यूल के अनुसार होगी। किसानों की सुविधा और मंडियों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी ने साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया है। कोसली अनाज मंडी में भी किसानों के लिए गांवों के अनुसार बाजरा बेचने के दिन निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार 5 अक्टूबर को रेवाड़ी मंडी में धारूहेड़ा, खरखड़ा, मालपुरा, आलमगीरपुर, ढाकिया, मनेठी, पाडला, खोल, नांधा, बलवाड़ी, बावड़ और मुरादपुरी गांवों के किसान नई अनाज मंडी रेवाड़ी में बाजरा लेकर आ सकते हैं। किसानों को मंडी में फसल लाने से पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर बाजरे का वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि किसान निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही अपनी फसल मंडी में लेकर आएं। इससे खरीद प्रक्रिया सुचारू रहेगी और किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि निर्धारित दिन वेरिफिकेशन नहीं होने या किसी अन्य कारण से किसान का बाजरा नहीं बिक पाता है तो वह 10 अक्टूबर को वेरिफिकेशन करवाने के बाद अपनी फसल बेच सकेगा। बिना शेड्यूल के किसी भी किसान का गेटपास जारी नहीं किया जाएगा।
कोसली मंडी में भी गांववार दिन तय
कोसली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद के लिए भी गांवों के अनुसार दिन निर्धारित किए गए हैं। एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है। गेटपास कटवाने के लिए किसान के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण और ई-खरीद पोर्टल पर फसल का वेरिफिकेशन होना आवश्यक है।
किसानों को मंडी में प्रवेश के लिए हुडा ग्राउंड स्थित गेट नंबर-2 का इस्तेमाल करना होगा, जबकि बाहर निकलने के लिए गेट नंबर-1 निर्धारित किया गया है। बाजरा साफ और पूरी तरह सूखा होना चाहिए। मंडी में खरीद का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

कोसली में 5 अक्टूबर को इन गांवों के किसान आएंगे
गोपालपुर गाजी, गुगोढ़, गुरावड़ा, बुडोली, बैरमपुर, जखाला, सुमाखेड़ा, मोहदीनपुर, कान्हड़वास, अहमदपुर पड़तल, कतोपुरी, सुर्खपुर, नेहरूगढ़ और उस्मापुर गांवों के किसान कोसली मंडी में बाजरा लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed