फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for threatening to kill at gunpoint

Rewari News: श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 71 शिक्षक सम्मानित

Mon, 05 Oct 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for threatening to kill at gunpoint
बाल भवन में आयोजित श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित शिक्षकों के साथ शिक्षा मंत्री महिप
रेवाड़ी। केंद्रीय आर्य युवक परिषद एवं पतंजलि परिवार रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बाल भवन में श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 71 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि रहे, जबकि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अध्यक्षता की। डॉ. वंदना पोपली अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पतंजलि के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल योगी, सह प्रदेश अध्यक्ष विनोद सोनी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया तथा जिले के पांचों ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ उनके व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समर्पण भाव से कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का सम्मान है। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षक के सम्मान को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के आयोजन में दयानंद आर्य, जिला अध्यक्ष भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं केंद्रीय आर्य युवक परिषद रेवाड़ी, महामंत्री श्याम सुंदर, आर्य समाज जाडरा के प्रधान रोशन लाल आर्य, प्रीतम सिंह भरपूर, अशोक आर्य, सुनीता आर्या, सुमित्रा, मौसमी और नीलम सहित आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed