{"_id":"6ac2a2855cb9b5dbaa001b24","slug":"160-people-donated-blood-at-a-blood-donation-camp-in-bawal-rewari-news-c-198-1-fth1001-246592-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बावल में रक्तदान शिविर में 160 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बावल में रक्तदान शिविर में 160 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
बावल के कटला बाजार में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।संवाद
बावल। कस्बे के कटला बाजार में नवनीत सिंह और सुमित महलावत की टीम की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 160 लोगों ने रक्तदान किया। जोगेंद्र मेमोरियल ट्रस्ट की चिकित्सकों की टीम ने रक्त संग्रह किया। शिविर में महिलाओं ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया।
शिविर में एक दिव्यांग व्यक्ति सबसे पहले पहुंचा और रक्तदान के लिए उत्साहित था। उसने सबसे पहले रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। जरूरतमंद के लिए किया गया रक्तदान जीवन बचाने में मददगार साबित हो सकता है।
आयोजकों ने कहा कि पहले लोगों में रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां थीं, लेकिन जागरूकता बढ़ने के साथ अब रक्तदान के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को नुकसान नहीं होता और शरीर स्वयं रक्त की आपूर्ति कर लेता है।
विज्ञापन
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को सुमित महलावत, नवनीत सिंह, राजीव जैलदार और नरेश जैलदार ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रधान राजीव जैलदार, नरेश जैलदार, दीपक रोहिल्ला, राहुल महलावत, नवनीत सिंह, नरेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।