फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government is honing the talent of players: Sports Minister

खिलाड़ियों की प्रतिभा तराश रही सरकार : खेल मंत्री

Mon, 12 Aug 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Government is honing the talent of players: Sports Minister
फोटो: 4रेवाड़ी। हिंदू स्कूल में पौधरोपण करते खेल, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री संजय सिंह। स
रेवाड़ी। अंतराष्ट्रीय स्तर पर हर खेल प्रतियोगिता ओलंपिक, कॉमनवेल्थ या एशियन गेम्स में सर्वाधिक पदक दिलाने में देश के करीब दो फीसदी आबादी वाले हरियाणा प्रदेश का अहम योगदान रहता है। यह बात हरियाणा के खेल, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री संजय सिंह ने मॉडल टाउन स्थित हिंदू स्कूल में तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाने से पूर्व कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भी प्रदेश छाया रहा और हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बार भारत ने कुल छह पदक जीते हैं, इसमें पांच हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम हैं। पेरिस ओलंपिक में झज्जर की बेटी मनु भाकर ने 12 साल बाद निशानेबाजी में देश को पदक दिलाया है। मनु ने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतकर नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। हरियाणा सरकार खेलों को लेकर कितना संजीदा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां अलग-अलग खेलों के लिए एक्सीलेंस सेंटर बनाए गए हैं, वहीं खेल नर्सरियां, व्यायामशालाएं खोली गई हैं। सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराश रही है।
विज्ञापन

16 को प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा
मंत्री ने इससे पूर्व देशभर में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश में शुक्रवार 16 अगस्त को एक दिवसीय प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत हर जिले में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है, इसमें ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित किए जा रहे हैं। जिले में इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति 16 अगस्त को पौधा रोपित करते हुए अभियान में सहभागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed