{"_id":"6ac7e589f2da6bb1890b7627","slug":"government-college-kharkhoda-secured-first-place-in-the-mens-kho-kho-competition-rewari-news-c-198-1-rew1010-246813-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खो-खो पुरुष वर्ग की स्पर्धा में राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खो-खो पुरुष वर्ग की स्पर्धा में राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा प्रथम
Fri, 09 Oct 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : सांकेतिक
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आयोजित दो दिवसीय आईजीयू इंटर कॉलेज खो-खो चैंपियनशिप का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा की टीम प्रथम रही। वाईडीसी महेंद्रगढ़ की टीम दूसरे और राजकीय महाविद्यालय बावल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
महिला वर्ग में जीसीडब्ल्यू रेवाड़ी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा की टीम द्वितीय और केएलपी कॉलेज रेवाड़ी की टीम तृतीय स्थान पर रही।
समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य दयावती ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान विश्वविद्यालय से पहुंचे खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र ढाका ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। उनके साथ जीसीडब्ल्यू बावल से नरेश कुमार, प्रोफेसर सत्यजीत तथा कोच रतन कुमार ने आईजीयू इंटर कॉलेज चैंपियनशिप के लिए आयोजित ट्रायल का निरीक्षण किया। खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
महाविद्यालय के खेल निदेशक हरि प्रकाश ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों, टीम कोच एवं मैनेजरों का आभार व्यक्त किया।