फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Goods kept in hotel basement caught fire due to short circuit

Rewari News: शॉर्टसर्किट से होटल के बेसमेंट में रखे सामान में लगी आग

Fri, 24 Mar 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Goods kept in hotel basement caught fire due to short circuit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में रेलवे रोड पर स्थित एक होटल के बेसमेंट में रखे बेकरी के सामान में वीरवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक काफी हद तक सामान नष्ट हो चुका था।
शहर के रेलवे रोड पर स्थित होटल में बेसमेंट में होटल के मालिक ने बेकरी का सामान रखा था। रात के वक्त ही बिस्किट के अलावा अन्य सामान से भरी गाड़ी आई थी। इसका स्टॉक बेसमेंट में रखा गया था। वीरवार की बेसमेंट से धुआं निकलता हुआ बाहर दिखाई दिया। इसके तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी आग बुझाने मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में धुआं ज्यादा होने की वजह से दमकल कर्मियों को भी नीचे उतरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने के लिए बेसमेंट की खिड़कियों और जाली उखाड़कर पानी की बौछार की गई। साथ ही नीचे बेसमेंट का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के समय होटल के ऊपरी कई कमरे बुक थे, जिनमें काफी सारे लोग ठहरे हुए थे। आग की सूचना के बाद होटल को आनन-फानन में खाली कराया गया। बताया यह भी जा रहा है कि होटल में फायर सिस्टम भी चालू नहीं है। हालांकि अभी पुलिस आग के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

-
सूचना मिलने के बाद गाड़ियां मौके पर भेज दी गई थी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। होटल के बेसमेंट में 400 के करीब बिस्किट व नमकीन के बड़े कार्टून रखे थे। जिसमें आग लगने से सारे जल गए। - मामचंद शर्मा, अग्निशमन अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed