फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gold chain and 30 thousand cash stolen from woman's bag sitting in e-rickshaw

ई-रिक्शा में बैठी महिला के बैग से सोने की चेन और 30 हजार की नकदी चोरी

Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gold chain and 30 thousand cash stolen from woman's bag sitting in e-rickshaw
रेवाड़ी। शहर में ई-रिक्शा और ऑटो में सवार यात्रियों को महिला चोर गिरोह लगातार निशाना बना रहे हैं। सेक्टर-4 में रहने वाली महिला ने रेलवे स्टेशन से घर जाने के लिए ई-रिक्शा लिया। इस दौरान रास्ते में ई-रिक्शा पर सवार हुई दूसरी महिला ने उसका पर्स चोरी कर लिया। शहर थाना पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर-4 में किराये पर रहने वाली रीता यादव मुंबई स्थित अपने मायके से ट्रेन से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यहां से घर जाने के लिए उसने किराये पर 100 रुपये में एक ई-रिक्शा किया। जैसे ही ई-रिक्शा रेलवे चौक पर पहुंचा तो वहां पर एक दूसरी महिला उसमें सवार हो गई।
विज्ञापन

महिला ने एक किनारे अपना बैग रखा हुआ था। इसमें 30 हजार रुपये, सोने की चेन, एटीएम कार्ड, पैनकार्ड, आधार कार्ड आदि कागजात रखे थे। रीता ने ई-रिक्शा का किराया देने के लिए झज्जर चौक पर बैग में रखे पर्स से 100 रुपये भी निकाले। फिर वह महिला बीएमजी मॉल के पास उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसमें एक अन्य शख्स सवार हुआ था। घर पहुंचने के बाद जब रीता ने बैग चेक किया तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसमें रखा पर्स नहीं मिला। उसने तुरंत ई-रिक्शा चालक से वापस चलने को कहा। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। रीता के अनुसार उसका पर्स रेलवे चौक से सवार हुई महिला ने चोरी किया है। शहर थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी शातिर महिला पुलिस की पकड़ से दूर है। दो दिन पहले भी ऑटो सवार महिला की सोने की चेन और नकदी चोरी हो कर ली गई थी।
-----------
कोट
महिला की शिकायत मिली है। उसके आधार पर उनके साथ रिक्शा में बैठी महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
-संजय कुमार, प्रभारी, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed