{"_id":"6575f90a6d32e43ec605f8f6","slug":"gogamedi-murderers-had-gone-to-hisar-from-rewari-railway-station-itself-rewari-news-c-198-1-rew1001-7378-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से ही हिसार गए थे गोगामेड़ी के हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से ही हिसार गए थे गोगामेड़ी के हत्यारोपी
Sun, 10 Dec 2023 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन में सीसीटीवी में कैद हुए दोनों बदमाश। स्रोत: वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने के बाद दोनों शूटर ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से ही हिसार के लिए ट्रेन पकड़ी थी। इससे जुड़ा हुआ एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दोनों शूटर साफ दिखाई दे रहे हैं। जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को लेकर उनके पास किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है, लेकिन जिस सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी दिखाई दे रहे हैं, वह रेवाड़ी रेलवे स्टेशन ही है। दरअसल, जहां पर इनकी मूवमेंट दर्ज हुई थी, पास में एक एलईडी स्क्रीन भी है। जहां पर ट्रेनों के संचालन की जानकारी दी जाती है।
पूरी रात घूमते रहे रेवाड़ी स्टेशन पर
सवाल यह भी उठ रहे हैं कि गोगामेड़ी की हत्या के बाद से ही राजस्थान के साथ लगती सभी सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद दोनों आरोपी पुलिस से बच निकले। दोनों रेवाड़ी में आए और आराम से हिसार चले गए और पुलिस प्रशासन को खबर भी नहीं लगी, जबकि रेवाड़ी राजस्थान के सबसे नजदीक पड़ता है। इससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
धारूहेड़ा में ऑटो वाले को दिए 500 रुपये, फिर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन तक पहुंचे
5 दिसंबर को जब दोनों आरोपी नितिन फौजी और रोहित राठौर दिन में वारदात को अंजाम देकर जयपुर से निकले, उन्होंने वहां से टैक्सी ली और सीधा सुजानगढ़ पहुंचे। सुजानगढ़ से डबल डेकर बस में बैठकर दोनों रात को रेवाड़ी के धारूहेड़ा में पहुंचे। धारूहेड़ा से उन्होंने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो लिया, जिसके लिए 500 रुपये का पेमेंट किया गया था। 6 दिसंबर को सुबह रेवाड़ी रेलवे स्टेशन में उनकी गतिविधि हुई क्योंकि वहां से उन्हें हिसार तक जाना था। जहां हिसार में वीरेंद्र का गुर्गा उधम उनका इंतजार कर रहा था। फिलहाल हत्यारोपियों को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।