{"_id":"66c79c59980adc3083035754","slug":"gave-training-in-disaster-rescue-work-rewari-news-c-198-1-rew1001-208415-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आपदा में बचाव कार्य का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आपदा में बचाव कार्य का दिया प्रशिक्षण
Fri, 23 Aug 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
भारत स्काउट गाइड के डीओसी प्रदीप कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से संचालित आस्था कुंज स्थित बाल गृह परिसर में वीरवार को स्काउट एंड गाइड और जिला रेडक्रॉस शाखा की ओर से आपदा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कर्मचारियों व अधिकारियों और बाल भवन में विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इसमें आपदा के समय बचाव कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलीय जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री व भारत स्काउट गाइड के डीओसी प्रदीप कुमार, सरोज वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने की। स्काउट एंड गाइड की तरफ से प्रदीप कुमार, स्काउट सीमा यादव, गाइड कप्तान संगीता यादव, गाइड कप्तान सरोज वर्मा, गाइड सुनील कुमार, कब मास्टर संतोष गुप्ता, बुलबुल फ्लोक लीडर रेनु कुमारी, बुलबुल फ्लोक लीडर संगीता ने गाइड के कार्यों और राष्ट्र सेवा में संकल्प के लिए सभी को प्रशिक्षण दिया।
रेडक्रॉस शाखा के होशियार सिंह ने फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया और बेसिक ज्ञान देकर सभी को असामान्य हालात में कार्य करना है के बारे में प्रशिक्षित किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्यपाल के नेतृत्व में चल रही उनकी सभी संस्थाओं के क्रियाकलापों को क्लब किया जाना है ताकि सभी संस्थाओं के उद्देश्य एक दूसरे के सहारे पूरे हो सके। शिविर के समापन के दौरान भारत स्काउट गाइड की टीम को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस शिविर में 127 लोगों नें भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पिंकी, अधीक्षक मुग्धा यादव, अजमेर गोदारा, धर्मवीर दहिया, कौशल्या, अशोक मौजूद रहे।