फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gave information to students about investing in stock market

Rewari News: विद्यार्थियों को दी स्टॉक मार्केट में निवेश की जानकारी

Sat, 03 Feb 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gave information to students about investing in stock market
रेवाड़ी। स्थानीय किशन लाल पब्लिक कॉलेज में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में एनएसडीएल, एमएडीई- यूएस तथा नॉलेज पार्टनर पुरनथा के सहयोग से मार्केट का एकलव्य विषय पर एक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सेमिनार का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान अमित गुप्ता जी एवं प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीकॉम ऑनर्स ,बीबीए, व बीकॉम (एडिड) के 80 से अधिक विद्यार्थियों ने भागीदारी ली। सेमिनार के मुख्य वक्ता शरद खन्ना (एनएसडीएल के द्वारा नियुक्त अधिकारी) रहे। अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को स्टॉक मार्केट में निवेश से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। उन्हें बताया कि विद्यार्थी किस प्रकार निवेश के अवसरों का लाभ उठाकर भविष्य में अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। शिक्षा के साथ वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए इस महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का आयोजन कॉमर्स विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ मंजू गर्ग के द्वारा किया गया। इस सेमिनार के आयोजन पर कॉलेज की प्रबंध समिति के उप प्रधान संदीप खंडेलवाल, सचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed