फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gave information to girl students about staying mentally healthy

Rewari News: छात्राओं को दी मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की जानकारी

Wed, 11 Oct 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gave information to girl students about staying mentally healthy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के मनोचिकित्सक डॉ. राजेश कुमार व परामर्शदाता रवीना यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां को माल्यार्पण से किया गया। प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सवाल जवाब की कार्यशैली अपनाई। विद्यार्थियों ने रुचि दिखाते हुए अपने प्रश्न डॉक्टर राजेश के समक्ष रखे जिनका उत्तर देते हुए डॉ. राजेश ने बताया कि हम अपने जीवन शैली को सकारात्मक रूप से सुधार कर मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। विभिन्न न्यूरो कैमिकल्स मानसिक स्वास्थ्य कैसे प्रभावित कर सकते हैं। चिंता व अवसाद जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न रिलैक्सेशन थेरेपी का अभ्यास करवाया गया।

परामर्शदाता रवीना यादव ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग की। कार्यक्रम संयोजक दीपक बांगड़वा व डॉक्टर प्रियंका यादव ने मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार प्रस्तुत किये। डॉ. दीपक के कुशल मंच संचालन में हुए इस कार्यक्रम में डॉ. सुनीता ने सभी स्टाफ व छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे मनोविज्ञान के विकास में उसका सकारात्मक उपयोग में प्रचार प्रचार के लिए तन मन धन से कार्य करेंगे। इस अवसर पर मनोविज्ञान के विद्यार्थियों ने स्माइली, रिबन व विभिन्न स्लोगन द्वारा कॉलेज में जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम में डॉ. नरेश कुमार, नरेंद्र सिंह, पंकज कालरा सहित अनेक स्टाफ सदस्य व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed