{"_id":"66808d853983d17138090fb4","slug":"gave-information-about-yogasan-game-to-players-and-coaches-rewari-news-c-198-1-rew1001-206178-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खिलाड़ियों और कोचों को योगासन खेल की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खिलाड़ियों और कोचों को योगासन खेल की दी जानकारी
Sun, 30 Jun 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। योगासन खेल संघ की ओर से योगासन स्पोर्ट्स अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में योगासन भारत के महासचिव डॉक्टर जयदीप आर्य पहुंचे। संघ के जिला अध्यक्ष युद्धवीर ने बताया कि जिले में योगासन खेल के खिलाड़ियों और कोचों को योगासन खेल के संबंध में जानकारी दी गई। संघ के सचिव नितिन ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ की कोषाध्यक्ष प्रेमवती यादव ने किया।
योगासन भारत के महासचिव डॉ जयदीप आर्य ने कहा कि योगासन खेलों को हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा के द्वारा एशियन ओलंपिक खेल परिषद में शामिल करने के लिए प्रस्ताव दिया गया। अब योगासन खेल से केंद्र सरकार में खेल कोटे के तहत नौकरियों में भी आरक्षण मिलना शुरू हो गया है। कार्यक्रम में योगासन खेल संघ के सदस्य राजकुमार, देवेंद्र कुमार के साथ साथ सुनील कुमार, नवल सिंह, मुकेश, प्रियंका, पूनम, सरोज, जयदीप, विनोद कुमार, लखपत सिंह, कृष्णा 80 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कर लाभ लिया।