{"_id":"637e5e4dd89fe4704238cf23","slug":"gaurav-and-tanu-selected-at-the-state-level-in-classical-dance-rewari-news-rtk664330379","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: क्लासिकल डांस में गौरव और तनु का हुआ राज्य स्तर पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: क्लासिकल डांस में गौरव और तनु का हुआ राज्य स्तर पर चयन
विज्ञापन
इंद्रधनुष प्रतियोगिता में भाग लेता छात्र। संवाद
- फोटो : Rewari
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से शहर के सेक्टर-4 स्थित डीपीसी कार्यालय में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय इंद्रधनुष प्रतियोगिता का बुधवार को समापन किया गया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले गौरव और तनु राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हुसैनपुर डाईट के प्राचार्य सुभाष चंद व एडीसी की पत्नि मोहिनी स्वप्निल पाटिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। खंड शिक्षा अधिकारी खुशीराम यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्राचार्य सुभाष चंद ने कहा कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी बेहतर प्रस्तुति दी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में अवश्य भाग लेना चाहिए। जो बच्चे ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ते है उनमें प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं होती। अपितु केवल मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। उन्होंने जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर राज्य स्तर पर चयन होने पर भी बधाई दी।
एपीसी राजकुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में केवल खंड स्तर पर विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में समापन अवसर पर इंवेट डांस क्लासिकल का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
ये प्रतिभागी रहे विजेता-
-क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में गौरव प्रथम व अर्जुन दूसरा स्थान पर रहे। लड़कियों में तनु ने प्रथम, निक्की दूसरा व भूवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
-डांस फोक प्रतियोगिता में हर्ष ने प्रथम, आरव ने द्वितीय व भुवन ने तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में बेबी प्रथम, नेहा दूसरे व संजना तीसरे स्थान पर रही।
-क्लासिकल डांस कक्षा नौंवी से बारहवीं में हेमंत प्रथम व सुरेन्द्र दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में भूमि व मनीषा ने क्रमश: प्रथम व दूसरे स्थान पर रही।
-फोक डांस में अरमान प्रथम व साहिल दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में आरजू प्रथम, रुचि दूसरे व महक तीसरे स्थान पर रहा।
-डांस फोक में शिक्षक वर्ग में कुलदीप प्रथम व जगजीत दूसरे स्थान पर रहे। शिक्षिका वर्ग में सरोज ने प्रथम, रितु ने दूसरा व अर्चना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- शिक्षिका वर्ग में क्लासिकल डांस में अमिता ने प्रथम, लीना बत्रा ने द्वितीय व सरस्वती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।