{"_id":"678aa892cbcd724d380a2b76","slug":"ganja-smugglar-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-214076-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तस्करों को गांजा उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तस्करों को गांजा उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 Jan 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर की टीम ने नशा तस्करों को गांजा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ओडिशा के जिला कोरापुट के गांव फामपुनी हाल मोहल्ला राजानगर उड़ीसा निवासी नायक उर्फ राहुल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार तस्करों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर ने बताया कि पुलिस ने 8 जनवरी को आईओसी चौक के पास कंटेनर डिपो वाले रोड पर नाकेबंदी करके कार में राजस्थान से रेवाड़ी की तरफ गांजा लेकर आ रहे चार नशा तस्करों कंवरपाल सिंह निवासी गांव प्रागपूरा जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान, संजय निवासी गांव काटी खेड़ी जिला महेंद्रगढ़, सुमित निवासी गांव बिहाली जिला महेंद्रगढ़ व भवानी शंकर निवासी गांव शहदपुर जिला महेंद्रगढ़ को गांजा के साथ दबोचा था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।