फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ganesh Utsav started with Kalash Yatra

Rewari News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ गणेश उत्सव

Sun, 08 Sep 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Utsav started with Kalash Yatra
फोटो: 5रेवाड़ी। श्री विश्वनाथ शिव मंदिर में श्री गणेशोत्सव की शुरूआत पर गणपति प्रतिमा का पू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की प्रमुख काॅलोनी टीपी स्कीम-9 में सातवें श्री गणेश उत्सव की शुरुआत गणपति पूजन व कलश यात्रा से हुई। कॉम्पलेक्स परिसर के भव्य पांडाल में श्री गणेश की धातु की प्रतिमा स्थापित की गई। कलश यात्रा में 451 महिलाओं ने भाग लिया।

समिति के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि गौतम नगर स्थित श्री विश्वनाथ शिव मंदिर में समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल व योगेश अग्रवाल ने सपत्नीक श्रीगणेश की पूजा की जबकि अनिल मित्तल व उपप्रधान अनिल सैनी ने सपत्नीक कलश पूजन किया। अग्रवाल सभा के सचिव राजीव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर गणपति शोभायात्रा व कलश यात्रा की शुरुआत की। बैंडबाजे की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालुओं का हुजूम कार्यक्रम स्थल पहुंचा। कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव ने गणपति जी की अगवानी करते हुए जल प्रदूषण रोकने के लिए प्रतिमा विसर्जन न करने समिति के निर्णय की सराहना की।
विज्ञापन


समिति के प्रधान मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। महिला समिति के मार्गदर्शन में निकली कलश यात्रा में टीपी स्कीम के अतिरिक्त सज्जन काॅलोनी, गौतम नगर व सुभाष नगर की 451 महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा के समापन पर विशाल भंडारे आयोजन किया गया जिसकी व्यवस्था प्रेम गेरा ने संभाली। इस मौके पर समिति सचिव मनोज गोयल, सहसचिव अजय सहगल, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह, सह कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तनेजा, कार्यकारिणी सदस्य शरद गोयल, विनय कुमार, श्रीकांत, मनीष, नीरज समेत महिला समिति का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed