फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fury of insult reached villages, sloganeering by burning effigy

Rewari News: गांवों तक पहुंचा अपमान का रोष, पुतला जलाकर की नारेबाजी

Fri, 22 Dec 2023 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fury of insult reached villages, sloganeering by burning effigy
राजगढ़। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान का रोष अब गांव तक भी पहुंच गया है। गांव बेरवाल में जाट समाज के लोगो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के पुतले के साथ गांव के मुख्य चौक पर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाट समुदाय के लोगों ने कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने केवल किसान के बेटे व जाट समाज का अपमान किया है, बल्कि देश के उपराष्ट्रपति को भी अपमानित किया है जो अशोभनीय ओर अमर्यादित है। उन्होंने कहा कि जगदीप धनकड़ उपराष्ट्रपति के संवैधानिक पद पर है जिनका अपमान हमारे गांव ही नहीं हिंदुस्तान का कोई जाट समुदाय बर्दास्त नहीं करेगा। इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य होशियार सिंह, अंकित रामचंद्र, रणवीर नम्बरदार, सूबेदार धर्मबीर, कवल सिंह, जितेंद्र, महेंद्र, सुरेश कुमार, रणजीत, चांद सिंह, ओमपाल, बलराम, शमसेर, जसराम, श्यामबीर, सतेंद्र, रविन्द्र आदि जाट समुदाय के लोग उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed