फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   frude officers

वसूली करने आए फर्जी सीआईए अधिकारियों को लोगों ने पीटा

Fri, 23 Aug 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
frude officers
धारूहेड़ा में एक ढाबे संचालक संचालक से सीआईए अधिकारी बन तीन माह से अवैध रूप से वसूली कर रहे तीन फर्जी अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तावडू निवासी अशोक व नरेश, कसौला थाना क्षेत्र के गांव रालियावास निवासी इंद्रजीत के रुप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में होटल संचालक प्रेम ने बताया कि अशोक व नरेश सीआईए अधिकारी बताकर उससे हर माह 5 हजार रुपए की वसूली करते थे। वीरवार को ये दोनों अपने तीसरे साथ इंद्रजीत के साथ ढाबे पर पहुंचे। यहां पर तीनों ने पैसे मांगे। प्रेम ने कहा कि आज पैसे नहीं है बाद में आकर ले जाना। इस पर तीनों ने प्रेम के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होता देख आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इस दौरान लोगों ने तीनों की जमकर पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुसिल ने तीनों के खिलाफ धारा 170, 384 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अन्य ढाबों से भी वसूली की आशंका
मामले की जांच कर रहे आईओ लेखराम ने बताया कि अभी एक ढाबे संचालक से इस तरह कीइ शिकायत मिली है। आरोपियों के बाद बारे में अभी तक कुछ ज्यादा नहीं पता है। लेकिन जिस तरह से वसूली की जा रही थी, इससे देखकर लगता है कि ये अन्य ढाबों से भी वसूली करते होंगे। रातभर पूछताछ करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड भी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed