फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Frost increased the problems of farmers

Rewari News: पाला ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

Sun, 14 Jan 2024 01:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Jan 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
Frost increased the problems of farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पिछले दो दिन धूप होने से लोगों को राहत मिली थी लेकिन शनिवार को सुबह 7: 30 तक कोहरा छाया गया। पूरे दिन धूप नहीं निकली। साथ ही सर्द हवा भी चली। इसके चलते लोग ठिठुरे नजर आए। बुजुर्ग घरों में दुबके पड़े थे। वहीं पाला पड़ने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
शनिवार को धूप नहीं निकलने से कई लोग तो घरों में दुबके नजर आए। बहुत से लोग अलाव जलाकर बैठे दिखे। लगातार तीसरे दिन भी पाला पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलों पर बर्फ की परत जम रही है। लगातार पाले से सरसों की अगैती फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अगैती सरसों में फलियां बनना शुरू हो गई हैं। अगर लगातार पाला पड़ता रहा तो फलियों में सरसों के दाने नहीं ठीक से नहीं बन पाएंगे जिससे उपज कम होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 21.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 3.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले वीरवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जो इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा है।
विज्ञापन

अच्छी धूप निकलने से गिरेगा न्यूनतम तापमान
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर दिन में अच्छी धूप निकलती है तो न्यूनतम तापमान में ऐसे ही गिरावट देखी जाएगी। लेकिन इसी बीच एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 जनवरी को बादल छाने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवा चलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
एक-दो दिन पाला पड़ने से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। अगर लगातार चार से पांच दिन तक पाला पड़ता है तो उससे फसलों में नुकसान को नुकसान पहुंचेगा। पाले के प्रभाव से फसलों को बचाने के लिए किसान हल्की सिंचाई कर सकते हैं।- संजय यादव, कृषि विकास अधिकारी।
-
पिछले 10 दिनों का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम

12 जनवरी 21.6 2.2
11 जनवरी 17.5 1.0
10 जनवरी 16.0 8.0
09 जनवरी 14.0 9.5
08 जनवरी 12.0 4.0
07 जनवरी 14.2 8.5
06 जनवरी 14.0 9.8
05 जनवरी 14.0 10.0
04 जनवरी 12.0 8.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article