{"_id":"6ae4e31f263c137600040509","slug":"from-today-until-november-15-water-supply-will-be-provided-on-alternate-days-rewari-news-c-198-1-rew1001-248046-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज से 15 नवंबर तक एक दिन छोड़कर होगी पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज से 15 नवंबर तक एक दिन छोड़कर होगी पानी की सप्लाई
Sat, 31 Oct 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कमेटी टैंक से होने वाली पेयजल आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। विभाग के अनुसार 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक कमेटी टैंक से शहर के सभी जोन में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही पेयजल उपलब्ध होगा।
विभाग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि शनिवार 31 अक्तूबर को कमेटी टैंक से किसी भी जोन में पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों के लोगों को एक दिन पानी की आपूर्ति नहीं मिलेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें, ताकि दैनिक जरूरतों को पूरा करने में परेशानी न हो।
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई हेमंत ने बताया कि 15 नवंबर तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें।