{"_id":"6a4012bb1df963b6e80865be","slug":"from-today-94285-children-will-be-given-medicine-at-682-booths-rewari-news-c-198-1-rew1001-240910-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियो अभियान: आज से 682 बूथों पर पिलाई जाएगी 94285 बच्चों को दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियो अभियान: आज से 682 बूथों पर पिलाई जाएगी 94285 बच्चों को दवा
Sat, 27 Jun 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में 28 जून से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन 28 जून को बूथ गतिविधि के तहत बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथ पर नहीं पहुंच पाए।
इस अभियान के तहत जिले में कुल 682 बूथ बनाए गए हैं, जहां लगभग 94 हजार 285 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बार अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए विशेष योजना तैयार की है।
अति संवेदनशील क्षेत्रों जैसे झुग्गी-झोपड़ी, ईंट-भट्टे, निर्माणाधीन स्थल और अन्य अस्थायी बस्तियों में रहने वाले बच्चों तक पहुंचने के लिए 38 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें घर-घर जाकर सुनिश्चित करेंगी कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी विशेष टीमें तैनात की गई हैं, ताकि यात्रा कर रहे या अस्थायी रूप से मौजूद बच्चों को भी पोलियो ड्रॉप दी जा सके। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पोलियो रोधी दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन बूथ पर दवा पिलाई जाएगी और अगले दो दिनों में घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप दी जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि जिला पूर्ण रूप से पोलियो मुक्त रह सके।