फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   friend phone pay barcode scane 94 thousand

दोस्त बनकर ली फोन पे की जानकारी, बारकोड स्कैन करते ही खाते से निकाले 98 हजार रुपये

Sat, 03 Apr 2021 10:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
friend phone pay barcode scane 94 thousand
दोस्त बनकर उधारी के रुपये फोन पे खाते में डलवाने का झांसा देकर शातिर ठगों ने एक लैब टेक्नीशियन के खाते से 98 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। मोबाइल में मैसेज आने के बाद ठगी की जानकारी मिली। उसके पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि मामला 16 नवंबर 2020 का है, लेकिन मुकदमा पांच माह बाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला राधास्वामी कालोनी निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 नवंबर 2020 को उसके पास एक युवक ने फोन कर बताया कि वह उसका दोस्त प्रदीप बोल रहा है तथा उसने किसी युवक से फोन पे के माध्यम से पैसे लेने है। इसलिए वह अपना फोन पे नंबर बता दें। इसके बाद उसने अपने दोस्त का फोन पे नंबर बता दिया था। कुछ देर बाद युवक ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर भेजे गए बार कोड को स्कैैन करने को कहा। शिकायत में बताया कि बारकोड स्कैन करते ही उसके दोस्त के खाते से 98 हजार रुपये की नकदी साफ हो गई। मोबाइल में मैसेज आने के बाद उसे ठगी की जानकारी मिली। उसके बाद बैंक व पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बढ़ रहे ठगी के मामले
शहर के पुलिस लाइन में साइबर थाना खुलने के बाद भी साइबर अपराधों के मामलों में कमी आने की बजाये लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि पुलिस साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच कर जल्द बदमाशों को काबू करने का दावा कर रही है। इसके बाद भी बदमाशों में पुलिस को कोई नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद पांच माह बाद दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित ने बताया कि उसके साथ 16 नवंबर 2020 को ठगी की घटना हुई थी। उसने अगले दिन ही पुलिस को शिकायत दे दी थी। इसके अलावा ठगों के दोनों नंबर भी पुलिस को दे दिए थे,लेकिन पुलिस ने मुकदमा 2 अप्रैल को दर्ज किया है। हालांकि जांच का हवाला देकर पल्ला झाड़ रही है।
शिकायत मिलते ही किया मुकदमा दर्ज
मेरे पास शिकायत दो मार्च को आई थी। मैने उसी दिन मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत कब दी गई यह मेरे संज्ञान में नहीं है।
-एएसआई राजकुमार, कानौड़ गेट पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed