{"_id":"64aef63c4405e39ca70b9f84","slug":"friend-killed-by-hitting-rod-on-head-in-minor-dispute-rewari-news-c-198-1-rew1001-2192-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मामूली विवाद में सिर पर राॅड मारकर की दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मामूली विवाद में सिर पर राॅड मारकर की दोस्त की हत्या
Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
बावल (रेवाड़ी)। बावल औद्योगिक कस्बा के नैचाना रोड पर मंगलवार रात को एक गोदाम में शराब के नशे में एक दोस्त ने दूसरे पर रॉड से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपी भाग गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद आरोपी को काबू करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
मध्यप्रदेश के जेवर निवासी 26 वर्षीय संतोष अपने गांव के ही मनोज के साथ नैचाना रोड पर रहता था। दोनों वेल्डिंग का कार्य करते रहे हैं। पुलिस के अनुसार रात को दोनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मनोज ने पास पड़ी रॉड से संतोष के सिर पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। सुबह जब गोदाम पर काम करने वाले लोग वहां पहुंचे तो संतोष का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन करने के बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए भेजा गया है। आरोपी को जल्द काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।