फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Freed four children doing child labor, case filed against shopkeepers

बाल श्रम करते चार बच्चों को कराया मुक्त, दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Freed four children doing child labor, case filed against shopkeepers
शहर में लेबर डिपार्टमेंट की टीम ने स्वीट्स और गन्ने के जूस की दुकान पर काम कर रहे चार नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया। लेबर इंस्पेक्टर ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ लेबर चाइल्ड एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लेबर इंस्पेक्टर जगराम को सूचना मिली थी कि नारनौल रोड पर मोहल्ला कुतुबपुर के सामने एक स्वीट्स की दुकान पर कुछ बाल श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। सूचना के बाद स्वीट्स की दुकान पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां दो बच्चे बाल मजदूरी करते मिले। एक की उम्र 15 साल, जो फिरोजाबाद का रहने वाला है व दूसरे की उम्र 14 साल, जो नेपाल का रहने वाला है। दोनों को मुक्त कराने के बाद रामपुरा थाना में दुकानदार रामबिलास के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ स्वीट्स की दुकान से कुछ ही कदम की दूर एक गन्ने के जूस की दुकान पर छापा मारा। यहां भी दो बच्चे को मजदूरी करते मिले। इनकी उम्र भी 14 से 15 साल ही है। दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। दुकानदार चंद्रपाल के खिलाफ चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed