फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fraud of Rs 67.85 lakh in the name of workers' salary, arrested

Rewari News: श्रमिकों के वेतन के नाम पर 67.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी, गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 67.85 lakh in the name of workers' salary, arrested
फोटो : 13आरोपी, मुकेश कुमार। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। आर्थिक अपराध शाखा ने वर्ष 2022 में मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनी के साथ श्रमिकों के वेतन के नाम पर 67.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक और आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 सितंबर 2022 को गुरुग्राम की एक मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनी के निदेशक अरुण सहरावत ने शिकायत में बताया था कि मैनपावर सप्लाई करने के लिए सत्यपाल मेहरा, नितिन पांडेय व बलबीर ने उसकी और उसके सह डायरेक्टर नीरज दहिया की मीटिंग कापड़ीवास की एक कंपनी के एचआर हेड कमल किशोर के साथ कराई थी।
विज्ञापन

कमल किशोर के साथ 4 जनवरी को मैनपावर सप्लाई का एग्रीमेंट हो गया था। 5 जनवरी को ई-मेल के जरिए 92 लोगों के वेतन के रूप में 11 लाख रुपये देने को कहा। उसने यह राशि बैंक खाते से ट्रांसफर कर दी। कमल किशोर को कंपनी में लगाए गए लोगों की केवाईसी कराने के लिए कहा तो उसने एक माह के लिए टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2022 के वेतन के लिए उससे तीन ट्रांजेक्शन के जरिए 28.67 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। जब कमल किशोर से मैनपावर की पेमेंट मांगी गई तो उसने 28 व 17 लाख रुपये के चेक भेज दिए। कंपनी में बिल भेजने पर अकाउंटेंट ने उसकी कंपनी की सेवाएं लिए जाने की बात से इनकार कर दिया।

उसने बैंक में चेक लगाए तो दोनों चेक बाउंस हो गए। उसके व अन्य फर्म के साथ कर्मचारियों के वेतन के रूप में करीब 67.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी कमल किशोर, सत्यपाल मेहरा व साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला के गांव जोनियावास निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक गाड़ी व 5.72 लाख रुपये की राशि बरामद की थी। इस मामले में मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed