फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fraud, friendship on facebook, farmer, rewari

फेसबुक पर स्वयं को आर्मी का जवान बता किसान से ट्रैक्टर बेचने के नाम पर ठगे 57 हजार रुपये

Wed, 22 Apr 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
fraud, friendship on facebook, farmer, rewari
रेवाड़ी। फेसबुक पर दोस्ती कर स्वयं को जैसलमेर में आर्मी का जवान बताकर एक साइबर ठग ने सस्ते दामों में पुराना ट्रैक्टर बेचने का झांसा देकर खोल क्षेत्र के गांव मामडिया आसनपुर निवासी एक किसान को करीब 57 हजार रुपये का चपत लगा दी। पेटीएम खाते से रुपये ट्रांसफर करने के बाद आरोपी ने बात करना बंद कर दिया। उसके बताई आईडी की जांच की तो वह फर्जी निकली। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मामडिया निवासी किसान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसके फेसबुक फ्रेंडसर्कल में जैसलमेर निवासी एक व्यक्ति जुड़ा, जिसने स्वयं को आर्मी का जवान बताया था। करीब तीन दिन पूर्व उसने कहा कि उसके पास एक पुराना ट्रैैक्टर है, जिसे वह बेचना चाहता है। इसके बाद एक लाख 10 हजार रुपये में ट्रैक्टर का सौदा तय हो गया। इसी बीच स्वयं को आर्मी का जवान बताने वाले व्यक्ति ने अपने आईडी प्रूफ भी भेज दिए, जिससे विश्वास पक्का हो गया। शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल को उसने ट्रैक्टर भेजने के लिए ट्रांसपोर्ट जांच के रूप में 57 हजार 150 रुपये की मांग की तो उसके पेटीएम अकाउंट में रुपये भी डलवा दिए गए। उसके बाद उसने बात करना बंद कर दिया तथा उसके द्वारा फेसबुक पर भेजी गई आईडी की जांच की तो वह भी फर्जी निकली तथा संपर्क नंबर भी बंद हो गया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। फेसबुक पर हुई बातचीत के दौरान आरोपी ने स्वयं को आर्मी का जवान बताते हुए जैसलमेर में तैनाती बताई थी।
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही हैै : जांच अधिकारी
खोल थाना के जांच अधिकारी रविकांत ने बताया कि पीड़ित की आरोपी से फेसबुक पर संपर्क हुआ था। इसी दौरान ट्रैक्टर खरीदने का सौदा हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खाते में रुपये डाल दिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed