फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four-year-old girl was harassed on the pretext of getting toffee, accused arrested

रेवाड़ी: टॉफी दिलाने के बहाने चार साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Mar 2022 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 19 Mar 2022 11:30 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया जिसमें दरिंदगी की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Four-year-old girl was harassed on the pretext of getting toffee, accused arrested
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media

विस्तार

रेवाड़ी। रेवाड़ी में एक मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया और फिर उसके साथ दरिंदगी करने लगा। तभी परिजनों ने उसे देख लिया और मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया जिसमें दरिंदगी की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शहर की झुग्गियों में रहने वाली चार साल की बच्ची अपने ढाई साल के भाई के साथ टॉफी लेने जा रही थी। तभी रास्ते में उस बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बिहार के जिला बेगुसराय निवासी भोला नाम के शख्स ने उठा लिया।
विज्ञापन


आरोपी उसे पास में ही स्थित रेलवे लाइन के पास तारकोल के गोदाम के पीछे ले गया, जहां बच्ची के साथ दरिंदगी शुरू कर दी। जब 5 मिनट तक बच्ची नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने बेटे से पूछा। बेटा आरोपी जिस रास्ते पर गया, उसी रास्ते पर परिजनों को ले गया, जहां आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी नशे में धुत बताया गया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची माडल टाउन थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। वारदात के बाद से मासूम बच्ची बुरी तरह घबराई हुई है।


19 साल का आरोपी भोला फिलहाल शहर के दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर में रहता था। माडल टाउन पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 363, 366ए, 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed