फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four-day Cub Master Training Camp concludes

Rewari News: चार दिवसीय कब मास्टर प्रशिक्षण शिविर का समापन

Fri, 06 Sep 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four-day Cub Master Training Camp concludes
फोटो : 06रेवाड़ी। सीहा स्कूल में चार दिवसीय कब मास्टर ट्रेनिंग कैंप के समापन पर अभिनंदन समारो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डहीना। सीहा स्थित स्कूल में चल रहे चार दिवसीय कब मास्टर प्रशिक्षण शिविर का समापन वीरवार को किया गया। इसके मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की। जिला गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर युवा चेतना संगठन के सहयोग से रक्तदान शिविर, शिक्षक अभिनंदन और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजक डीओसी (कब) अमित कुमार ने चार दिवसीय कैंप की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर गीत और स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर बिजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, चित्रकार सुरेंद्र मोरवाल, युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज, महासचिव प्रदीप यादव, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान नरेश कुमार को सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यापक शक्ति सिंह, प्रह्लाद सिंह, हरीश कुमार, सतपाल सिंह, शशि कपूर, प्रदीप चौहान, अनुराधा चौहान, लक्ष्मी यादव, यशपाल आर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed