{"_id":"65073ea5808a626e810d9cf5","slug":"four-accused-arrested-in-case-of-murder-of-scrap-dealer-rewari-news-c-198-1-rew1001-4634-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कबाड़ी की हत्या करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कबाड़ी की हत्या करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 17 Sep 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अपराध शाखा-3 रेवाड़ी इंचार्ज उप निरीक्षक विद्या सागर की टीम ने थाना सदर क्षेत्र के प्रजापति चौक के निकट हत्या कर फेंके गए शव के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आनंद नगर निवासी कृष्ण व मनोज, साधूशाह नगर निवासी संदीप यादव व मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी मुकुल उर्फ मंजीत सैनी के रूप में हुई है। हत्या की वारदात में शामिल दो और आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जयपाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार की सुबह प्रजापति चौक पर शराब ठेके पीछे झाड़ियों से सदर थाना पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। शव की शिनाख्त जिला चरखी दादरी के गांव ऊण निवासी संजीप के रूप में हुई थी। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। मृतक के भाई जनेश की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा-3 रेवाड़ी को सौंपी गई थी। टीम को जांच के दौरान पता लगा कि संजीप के साथ उसका एक दोस्त सोनू भी था और दोनों प्रजापति चौक के पास शराब पी रहे थे। पुलिस ने सोनू को ढूंढ कर वारदात के बारे में जानकारी जुटाई तो उपरोक्त आरोपियों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कृष्ण, मनोज, संदीप व मुकुल उर्फ मंजीत सैनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सभी प्रजापति चौक पर शराब पी रहे थे। वहीं शराब पी रहा संजीप गलती से कृष्ण की स्कूटी लेकर चला गया था और वापस आया तो उसके पास स्कूटी नहीं थी। सभी आरोपी संजीप व सोनू को अपने साथ रामगढ़ रोड पर सुनसान जगह पर ले गए और पेड़ से बांध कर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने संजीप व सोनू के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिस कारण संजीप की मौत हो गई थी। आरोपियों संजीप का शव मोटरसाईकिल सहित प्रजापति चौक पर झाड़ियों में फेंक दिया था और सोनू को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा था। डर के कारण सोनू वहां से चला गया था और किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को पेश अदालत कर उचित पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।