फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four accused arrested for robbing a cab driver of his vehicle, mobile phone, and cash.

Rewari News: कैब चालक से गाड़ी, मोबाइल और नकदी छीनने के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for robbing a cab driver of his vehicle, mobile phone, and cash.
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में कैब चालक से गाड़ी, मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में सीआईए रेवाड़ी और मॉडल टाउन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुंसिका निवासी तुषार, गांव तीतरपुर मसानी निवासी परदेसी बाबू और भीमा खरखड़ी प्रहलादपुरा निवासी जतिन और कपिल शामिल है। जतिन बावल जिला परिषद के पार्षद का बेटा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के गांव मोड़ी निवासी कैब चालक आशीष ने शिकायत दी थी कि 10 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे उसे उबर एप के माध्यम से बुकिंग मिली। वह पोसवाल चौक स्थित शराब के ठेके के पास से चार युवकों को अपनी सेलेरियो गाड़ी में बैठाकर ले गया।
विज्ञापन

भवाड़ी गांव के अंडरपास के पास सुनसान रास्ते पर आरोपियों ने चालक का गला दबाकर उसे पिछली सीट पर बंधक बना लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर पासवर्ड लिया और खेत में ले जाकर फोनपे के माध्यम से करीब 13 हजार रुपये ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पेट्रोल पंप से तेल और नकदी के रूप में करीब सात हजार रुपये भी लिए। इसके बाद चालक से मारपीट कर उसे नारनौल रोड पर हरिनगर पुल के पास छोड़ दिया और गाड़ी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed