फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Former soldiers danced to patriotic songs and ragas

Rewari News: देशभक्ति के गीतों व रागनियों पर जमकर थिरके पूर्व सैनिक

Fri, 01 Aug 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Former soldiers danced to patriotic songs and ragas
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों व रागनियों
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक रिसाॅर्ट में शुक्रवार को समस्त वीर अहीर परिवार की ओर से 97 फील्ड रेजीमेंट का 62वां स्थापना दिवस पूर्व सैनिकों की तरफ से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर देशभक्ति के गीतों व रागनियों पर पूर्व सैनिक जहां जमकर थिरके, वहीं देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके परिवारजनों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सतपाल दहिया ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि 97 फील्ड रेजीमेंट हमारी सेना की शौर्यगाथा का प्रतीक है। जिसने देश की रक्षा में अद्वितीय योगदान दिया है। उन्होंने रेजीमेंट के वीर जवानों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह रेजीमेंट हरियाणा विशेषकर अहीरवाल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि अहीरवाल की धरती सैनिकों की खान है।
विज्ञापन

जब-जब देश को आवश्यकता हुई है, इस क्षेत्र के जवानों ने अपने सीने पर गोली खाकर भारत माता की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि आज सेना से रिटायर्ड अवश्य हो गए हैं, लेकिन दुश्मनों के दांत खट्टे करने का जज्बा आज भी बरकरार है तथा आवश्यकता पड़ने पर वह अपने खून का एक-एक कतरा देश के लिए कुर्बान करने को तैयार है। इस मौके पर कैप्टन सत्यनारायण, कैप्टन बिरेंद्र, कैप्टन दयानंद यादव, कैप्टन वीर सिंह, कैप्टन होशियार सिंह, सुबेदार ब्रह्मदत्त समेत काफी संख्या में पूर्व सैनिकों व उनके परिवारजनों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed