{"_id":"63444ed1ffa28d5260070bfb","slug":"former-mla-from-bawal-rameshwar-dayal-joins-jjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बावल से पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल जेजेपी में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बावल से पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल जेजेपी में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा दामन
Mon, 10 Oct 2022 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:27 PM IST
सार
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पूर्व विधायक को पार्टी में विधिवत रूप से शामिल किया और आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
बावल से पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल जेजेपी में शामिल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दक्षिण हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को बावल से पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित जेजेपी का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, रेवाड़ी जिलाध्यक्ष चौ. विजय सिंह एवं बावल हलका प्रधान राजबीर तिहाड़ा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : अबकी दिवाली बिना पटाखों वाली: हरियाणा में पटाखे बनाने, चलाने और बेचने पर बैन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त
विज्ञापन
पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल के साथ शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से बुधराम, परमेश्वर दयाल, चरण सिंह, नवल सिंह, धर्म सिंह, अजीत सिंह, कर्मवीर, राजेश, धर्मेंद्र, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, महेश, महावीर, प्रकाश सिंह, रामनरेश, विक्रम, विकास, सुरेंद्र, राज सिंह, फूल सिंह, रामपत, चरण सिंह, हनुमान तथा अमर सिंह हैं।
विज्ञापन