फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Former CM Omprakash Chautala made indecent remarks on the Chief Minister Manohar lal

Haryana: पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री पर की अमर्यादित टिप्पणी, भाजपा ने शुरू किया विरोध

Tue, 09 May 2023 08:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 08:15 PM IST
सार

भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना शोभनीय नहीं है। चौटाला को ऐसे अमर्यादित शब्द वापस लेने चाहिए।

विज्ञापन
Former CM Omprakash Chautala made indecent remarks on the Chief Minister Manohar lal
ओम प्रकाश चौटाला (फाइल )

विस्तार

मंगलवार को रेवाड़ी पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी की। उनके इस बयान के बाद भाजपा ने विरोध शुरू कर दिया है। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास करने-धरने को कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि 2024 से पहले हरियाणा में गठबंधन टूट जाएगा।

विज्ञापन


गठबंधन सरकार में सत्ता पक्ष के विधायक छोड़ छोड़कर भाग रहे हैं। चौटाला ने कहा कि इनेलो सत्ता की भूखी नहीं है। उनकी लड़ाई सत्ता पक्ष के साथ है। इनेलो किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इनेलो की नीतियों में विश्वास करने वालों के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
विज्ञापन


करनाल में एक पत्रकार की गिरफ्तारी पर चौटाला ने कहा कि सरकार का आईबी, सीआईडी और ज्यूडीशरी पर कब्जा है। सरकार के खिलाफ लिखने वाले पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई होती है। चौटाला ने सरकार ने सवाल किया कि प्रदेश पर किस बात का कर्जा है। उन्होंने कहा प्रदेश में विकास के नाम एक एक भी ईंट नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन खत्म कर पैसा खाने व खजाने के नाम पर सत्ताधारियों की जेब भरने का भी आरोप लगाया। जंतर-मंतर पर पहलवानों के चल रहे धरने को लेकर चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार ने हमेशा ही खेलों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। वह खिलाड़ियों के समर्थन में खड़े हैं और अगर प्राण भी देने पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे।


भाजपा ने किया विरोध
ओमप्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर दिए गए बयान का भाजपा ने विरोध किया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की है वह बताती है कि बौखलाए हुए ओमप्रकाश चौटाला किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। चार बार से सरकार से बाहर हैं, वे न परिवार संभाल पाए और न सहयोगियों को संभाल पाए न ही हरियाणा की जनता के लिए कुछ कर पाए। आज सत्ता में आने के लिए छटपटा रहे हैं। वहीं भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना शोभनीय नहीं है। चौटाला को ऐसे अमर्यादित शब्द वापस लेने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed