फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Former Chief Minister Hooda will get Chiranjeev nominated on 9th

Rewari News: पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा 9 को करवाएंगे चिरंजीव का नामांकन

Sat, 07 Sep 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Sep 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Hooda will get Chiranjeev nominated on 9th

विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस ने रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चिरंजीव राव को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस का दूसरी बार टिकट मिलने पर विधायक चिरंजीव राव के समर्थकों उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने कापड़ीवास में विधायक का स्वागत किया। नहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 9 सितंबर को विधायक चिरंजीव राव का नामांकन पत्र दाखिल कराएंगे।

चिरंजीव राव ने कहा कांग्रेस ने दोबारा मुझ पर विश्वास जताया है। इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई और पिता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की उपस्थिति में नामांकन भरा जाएगा। भाजपा प्रत्याशी पर प्रतिक्रिया देते हुए चिरंजीव राव ने कहा भाजपा के नेताओं ने ही बता दिया कि भाजपा प्रत्याशी बाहरी है। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा के नेता ही सड़कों पर उतर रहे हैं। कोसली की जनता ने नकार दिया तो रेवाड़ी की जनता को थोपा जा रहा है, लेकिन रेवाड़ी की जनता बहुत समझदार है और अपना भला बुरा समझती है। चिरंजीवी राव ने दावा किया कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 70 से ज्यादा सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाने जा रही है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed