{"_id":"6ac7e779b86d45fd7c0bb4e8","slug":"forest-guard-removed-from-biodiversity-park-for-negligence-rewari-news-c-198-1-sroh1010-246806-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लापरवाही पर वन गार्ड को बायोडायवर्सिटी पार्क से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लापरवाही पर वन गार्ड को बायोडायवर्सिटी पार्क से हटाया
Fri, 09 Oct 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
पार्क के निरीक्षण पर पहुंचे वन अधिकारी डा. राजकुमार का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव बूढ़पुर में चल रहे राव मोहर सिंह बायोडायवर्सिटी पार्क के निर्माण की गुणवत्ता पर वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। विभाग ने कार्य में लापरवाही पर वन गार्ड अंशू यादव को तत्काल प्रभाव से बायोडायवर्सिटी पार्क के कार्यभार से हटा दिया गया है।
पार्क के विकास कार्यों का उच्चाधिकारी सप्ताह में दो बार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान पौधरोपण, चारदीवारी और ट्रैक निर्माण सहित अन्य कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
वन विभाग के कंजर्वेटर डॉ. राजकुमार ने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी एजेंसियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी कार्य निर्धारित मानकों और समय सीमा के अनुसार पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान वन विभाग के रेंज अधिकारी संदीप यादव, दरोगा लखेन्द्र, सरपंच प्रतिनिधि सोनू यादव, सुरेंद्र नंबरदार, हरिंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।