फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   For 100 percent, the remaining 5 percent people have to take the first dose.

शत प्रतिशत के लिए 5 प्रतिशत बाकी लोगों लगनी है पहली डोज

Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
For 100 percent, the remaining 5 percent people have to take the first dose.
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर घर अभियान के तहत लोगों को कोरोना की डोज लगाई जा रही है। अभियान के तहत वैक्सीन लगाने की गति बढ़ी है। जिले में अब तक 94.69 प्रतिशत लोगों को पहली व 47.89 प्रतिशत लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

वहीं जिले में अब तक 9 लाख 98 हजार 2 सौ 65 लोगों को कोरोना की डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिसंबर माह तक प्रथम डोज का शत प्रतिशत व दूसरी डोज 50 प्रतिशत से ऊपर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को बचे हुए 40 दिन में करीब छह फीसदी लोगों को प्रथम डोज का तथा 54 फीसदी लाभार्थियों को दूसरी डोज का टीकाकरण होना है। ऐसे में यह लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर टीकाकरण कर रही है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ लोगों में टीकाकरण के प्रति पहले की तरह उत्साह नजर नहीं आ रहा है। मगर इस अभियान के बाद कुछ लोग टीकाकरण में रुचि दिखा रहे है।
विज्ञापन

जिले में अब तक टीकाकरण की स्थिति
लाभार्थी वर्ग कुल लाभार्थी प्रथम डोज टीकाकरण द्वितीय डोज
स्वास्थ्य कार्यकर्ता 6,602 6,681 6,381
फ्रंटलाइन वर्कर्स 7,373 8,037 7,577
18 वर्ष से अधिक 44 वर्ष तक 4,50,091 4,10,531 1,71,264
45 वर्ष से 59 वर्ष तक 1,50,030 1,33,192 79,356
60 वर्ष से अधिक 1,00,020 1,04,496 70,550
कुल लाभार्थी 7,00,141 6,62,937 3,35,328
आज 34 स्थानों पर लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 34 अलग-अलग स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। शेड्यूल के अनुसार एक स्थान पर आनलाइन बुकिंग के तहत व 29 स्थानों पर ऑनस्पॉट कोरोना की पहली डोज लगाई जाएगी। वहीं दूसरी डोज के लिए सिर्फ 31 स्थान पर ऑनलाइन बुकिंग के तहत व सभी 31 स्थानों पर ऑफलाइन कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, सीएचसी मीरपुर, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, यूपीएचसी आकेड़ा, कुतुबपुर व राजीव नगर, पीएचसी डहीना, फतेहपुरी, जाटूसाना, गंगायचा अहीर, संगवाड़ी, कसौला, धारूहेड़ा सहित 34 स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed