{"_id":"68eab2ee71bdc1467e0c6541","slug":"flyover-to-be-built-on-national-highway-48-in-dharuhera-rewari-news-c-198-1-rew1001-227346-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा में नेशनल हाईवे 48 पर बनेगा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा में नेशनल हाईवे 48 पर बनेगा फ्लाईओवर
Sun, 12 Oct 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि नेशनल हाईवे 48 पर धारूहेड़ा में फ्लाईओवर और सड़क लूप का निर्माण किया जाएगा। यह मांग नगरपालिका के चेयरमैन कंवर सिंह ने की थी।
चेयरमैन कंवर सिंह ने पत्र में बताया था कि धारूहेड़ा में प्रवेश और प्रस्थान के लिए केवल एक फ्लाइओवर है। सोहना, पलवल, फरीदाबाद, भिवाड़ी और अलवर जाने के लिए सारा ट्रैफिक इसी मार्ग से गुजरता है, जिससे लगातार जाम की स्थिति बनती रहती है।
विशेष रूप से स्कूल जाने वाले छात्र और आम नागरिक इस जाम से परेशान हैं। बरसात के दिनों में फ्लाइओवर और सर्विस रोड पर पानी भर जाता है, जिससे और अधिक कठिनाई उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
कंवर सिंह ने कहा कि नेशनल हाईवे 48 और 919 पर फ्लाइओवर निर्माण अत्यंत आवश्यक है। जाम के दौरान वाहन फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और आसपास के ग्रामीण, होटल संचालक और व्यापारी भी परेशान रहते हैं। लंबा जाम और वाहनों से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ा रहा है और आसपास के लोगों को दूषित हवा में सांस लेना पड़ता है।
चेयरमैन ने सुझाव दिया कि पुलिस स्टेशन के पास सड़क लूप बन जाने से ट्रैफिक आधा हो जाएगा और जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी मांग पत्र दिया गया था, लेकिन अब हाईवे 48 की री-मॉडलिंग के दौरान धारूहेड़ा के आसपास बड़ा फ्लाइओवर बनाकर स्थानीय लोगों को राहत प्रदान की जानी चाहिए। इस पहल से धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित होगा और लंबी जाम की समस्या दूर होगी।